अभी1.48 लाख को लगाना है टीके का दूसरा डोज बढ़ी टेंशन, शत-प्रतिशत टीकाकरण का आज आखिरी दिन

Dec 24 2021

ग्वालियर। कोविड की तीसरी लहर को लेकर शासन द्वारा बंदिशे शुरू कर दी गई हैं और लोगों में तीसरी लहर को लेकर खौफ भी बढ़ता जा रहा है, दूसरी ओर कोरोना टीकाकरण को लेकर शासन द्वारा दी गई समय सीमा ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन के अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है। इस टाइम लिमिट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्वालियर जिले में आज1.48 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई, तब जाकर शासन द्वारा दिए गया पहले व दूसरे डोज का शतप्रतिशत टारगेट पूरा होगा। 
वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह टारगेट अधूरा ही रह जाएगा, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर रोज 350 से अधिक केन्द्रों पर 80 हजार से अधिक लोगों केा टीका लगाने की योजना बना रहा है, लेकिन टीकाकरण 8 से 12 हजार लोगों का ही पाता हैं इसी की वजह से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को यह चिंता सता रही हैं कि आखिरकार यह टारगेट कैसे पूरा करें, यह भी सच है कि वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर भोपाल से गाज गिर सकती है।
अभी तक लगी चुकी हैं 29 लाख डोज
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले में कुल 16,28,694 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। अभी तक टोटल टीकाकरण की बात की जाए तो 29 लाख से अधिक डोज लग चुकी है। पहले डोज का शासन ने 90 फीसदी लोगों को लगानेका टारगेट दिया था स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 95 फीसदी से अधिक लोगों को पहला डोज लग चुका हैं इसलिए अब हमारा फोकस दूसरे डोज पर है। 
आज 400 केन्द्रों पर लगेगी वैक्सीन 
कोराना वैसीनेशन के टारगेट को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 दिसंबर को जिले में महाअभियान चलाने वाला है।इस टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 400 से अधिक केन्द्रों पर कोरोना की टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी और एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य तय किया गया है अब देखना यह है टीकाकरण का यह महाअभियान लक्ष्य को पूरा करने में कितना सहायक हो पाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि तीसरी लहर का प्रकोप शुरू होने से पहले अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण पूरा हो जाए। शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज 400 केन्द्रों पर महाअभियान चलाया जाएगा। हमें पहले टीके का 90 फीसदी लक्ष्य दिया गया था जबकि 95 फीसदी को वैक्सीन लग चुकी हैं इसलिए दूसरे टीके पर अधिक फोकस किया जा रहा है।