कड़ाके की ठंड के बीच बढ़ रहा दिन और रात का पारा
Dec 24 2021
ग्वालियर। पिछले दो दिनों से दिन के साथ ही रात का तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी के असर से ठंड का असर कायम है। हवाओं का रुख कभी उत्तर-पश्चिमी तो कभी उत्तरी होने से अधिकतम तापमान मामूली बढ़त ले रहा है।
शुक्रवार को सुबह-सुबह तेज ठंड का अहसास होता रहा, लेकिन धूप जैसे-जैसे तेज होती जा रही है ठंड का असर कम हो रहा है। सूरज की चटख धूप लोगों को भा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। बांग्लादेश और उारी पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय सिस्टम बन रहा है। पश्चिमी विछोभ आज 24 से 26 दिसंबर के बीच सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 27- 28 दिसंबर तक जिले सहित अंचल में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान भी तेजी से बढेगा। फिलहाल तापमान बढऩे के वाबजूद ठंड का सितम जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









