स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सभा शुरू- 748 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित
Dec 24 2021
ग्वालियर। स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिन दिवसीय राष्ट्रीय सभा का शुभारंभ ग्वालियर के एलएनआइपीई प्रांगण में शुक्रवार से हुआ। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भगईया जी पूर्व सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जोहो कॉरपोरेशन सीइओ पद्मश्री श्रीधर वैंबू ,किरण चोपड़ा, कोवैक्सीन का निर्माण करने वाली भारत बायोटेक के प्रमुख डा कृष्णा इल्ला उपस्थित रहें। इस सभा में देशभर से 748 जिलों के प्रतिनिधित्व के रूप में 800 से अधिक पदाधिकारी भाग लेंगे। सभा में चार से पांच विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। इन प्रस्तावों पर चिंतन कर इन्हें लागू करने के लिए राष्ट्र एवं राज्य सरकारों को भेजा जाएगा।
24 दिसंबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे स्वदेशी संदेश यात्रा फूलबाग चौराहे से एलएनआइपीई प्रांगण तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में अलग-अलग प्रांतों के लोग अपने प्रांतों की वेशभूषा में निकलेंगे। इस यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा का समापन स्वदेशी शंखनाद सभा के रूप में होगा। इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भिण्ड दतिया की सांसद संध्या राय मौजूद रहेंगी। 26 दिसंबर को समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे। उनके साथ ही प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, ऊर्जामंत्री प्रद्युम सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के मदुरई से राष्ट्रीय संयोजक आर सुंदरम, उदयपुर से राष्ट्रीय सह संयोजक भगवती प्रकाश, दिल्ली से अश्विनी महाजन, बिहार से अरूण ओझा, नागपुर से अजय पतकी, कोलकाता से धनपतराम अग्रवाल, अखिल भारतीय संगठक कशमीरीलाल आदि मौजूद रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









