कर्मचारी संगठनो ने प्रधानमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
Dec 23 2021
ग्वालियर। कर्मचारियों की मांगों को लेकर के तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन व नगर निगम कर्मचारी संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जिनमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर के आक्रोश व्यक्त करते हुए संगठनों ने ज्ञापन सौंपा। इन मांगों में मुख्यरूप से दैनिक भोगी कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी तथा विनियमित कर्मचारियों को नियमित कर समान वेतनमान जैसी समस्त प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने की मांग पुरानी पेंशन बहाली मांग जैसे अनेक मांगों को लेकर के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संभागीय आयुक्त के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर संभागीयआयुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि प्रधानमंत्री के पास उनके ज्ञापन को पत्र के माध्यम से भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि कर्मचारी संगठनों के द्वारा समय-समय पर लगातार ज्ञापन व धरना के माध्यम से इन मांगों को उठाया जाता रहा है। परंतु प्रशासन द्वारा कोई भी मांग को आज दिनांक तक पूर्ण नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि विभिन्न विभागों में हजारों ऐसे कर्मचारी हैं जिनको उनकी मेहनत के अनुसार वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। जिनमें आउटसोर्स कर्मचारी, विनियमित कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जैसे अनेक ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी प्रशासन द्वारा लगातार उनकी अनदेखी की जाती रही है। इसके साथ ही बता दें कि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी लगातार कर्मचारियों को आश्वासन दिया जाता रहा है। परंतु आज दिनांक तक उनके हित के लिए कुछ नहीं किया गया है। लेकिन अब कर्मचारी संगठन शांत रहने वाले नहीं हैं इसके लिए जल्द ही समस्त संगठनों के द्वारा आपसी चर्चा के बाद आगे की कार्यविधि तय की जाएगी तथा आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









