जेएएच के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, नहीं मिल रही रुटीन सेवाएं
Dec 23 2021
ग्वालियर। पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर जेएएच में सेवाएं देने वाले जीआरएमसी के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। 250 जूनियर डॉक्टरों को आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा, जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर टेंट में बैठकर नारेबाजी की और ओपीडी, वार्डों सहित ट्रॉमा सेंटर में सेवाएं नहीं दी। इसकी वजह से अब प्रबंधन टेंशन भी बढ़ती जा रही हैं।
प्रबंधन ने कुछ सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन व्यवस्था पहले की तरह नहीं चल पा रही है केवल ओपीडी में हर रोज लगभग 2700 मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि पीजी काउंसलिंग की मांग का मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए प्रबंधन भी इस मामले में कुछ नहीं कर पा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









