दोपहर में सूरज हवाओं पर भारी, सुबह-रात में गलन
Dec 23 2021
ग्वालियर। चार दिन से लगातार लुढ़क रहे पारे में उछाल आने से तापमान में बढ़ोतरी तो हुई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। दिन में आसमान साफ होने से सूरज ने खुलकर अपनी चमक बिखेरी, इस कारण सर्दी से कुछ राहत रही, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवा ने लोगों को कंपकपाए रखा।
गौरतलब है कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण हवा शीत लहर में बदलने लगी है। इस कारण बीते चार दिन से पारा लुढ़क रहा था। गुरूवार सुबह के समय शहर में हल्का कोहरा छाया। इस कोहरे के बाद आसमान साफ हुआ और धूप खिली। सुबह से दोपहर 2 बजे तक धूप की तपन ने सर्दी से राहत दी। लोग धूप में खड़े हुए तो सर्दी से राहत महसूस हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









