जूडा की हड़ताल, ओपीडी में पहुंचे मरीज, नहीं मिले डॉक्टर

Dec 22 2021

ग्वालियर। पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर जीआरएमसी के जूनियर डॉक्टर तीन दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पेरशान मरीज हो रहे हैं। मरीजों को जांच से लेकर डॉक्टरों की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार को जेएएच की माधवडिस्पेंसरी में चलने वाली ओपीडी में नजर आया। यहां पर उपचार लेने के लिए मरीज तो पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के नहीं बैठे होने के कारण कई मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। इन दिनों शहर में सर्दी का प्रकोप चल रहा है जिस कारण सामान्य दिनों की तुलना में अधिक संख्या में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं सबसे अधिक मरीज मेडिसन व चर्मरोग विभाग में पहुंच रहे हैं।
जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी
वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने वाले 250 जूनियर डॉक्टरों को आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा, जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर टेंट में बैठकर नारेबाजी की और ओपीडी, वार्डों सहित ट्रॉमा सेंटर में सेवाएं नहीं दी। इसकी वजह से अब प्रबंधन टेंशन भी बढ़ती जा रही हैं।
प्रबंधन ने कुछ सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन व्यवस्था पहले की तरह नहीं चल पा रही है केवल ओपीडी में हर रोज लगभग 2700 मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों की आज महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में होने वाली हैं इसमें आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। हालांकि पीजी काउंसलिंग की मांग का मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए प्रबंधन भी इस मामले में कुछ नहीं कर पा रहा है।