भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान
Dec 22 2021
ग्वालियर। महाराजा मानसिंह तोमर कला संगीत एवं संस्कृत समिति द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान पूर्व कैबिनेट मंत्री माया सिंह के मुख्य आतिथ्य में शिल्प बाजार ग्वालियर मेले में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेशू राजावत, डीसी तिवारी, महेंद्र तोमर, इक्वल कलिस, रेखा धोलाखंडी उपस्थित थीं।
भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में बच्चों ने देशभक्त से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी एवं अशोक गुप्ता, कीर्ति गुप्ता ने वीर शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव श्याम सिंह तोमर ने किया एवं आभार व्यक्त डीसी तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविंद तोमर, सुखबीर तोमर, बृजेश बैस, सीपी राजावत, देवेंद्र चौहान उपस्थित थे। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक सूबेदार आसाराम, सुरेश सिंह परमार, राममूर्ति यादव, सूबेदार शिव नारायण सिंह सेंगर, हवलदार शिव लखन सिंह भदौरिया, नायक दिग्विजय सिंह भदोरिया, कमांडर रतन सिंह परमार, सूबेदार किशन सिंह सिकरवार, सूबेदार भारत सिंह तोमर, हवलदार हरगोविंद सिंह को सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









