पीएचडी थीसिस पर हस्ताक्षर के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरे गए प्रोफेसर
Dec 22 2021
ग्वालियर। ईओडब्लयू की टीम ने एक प्रोफेसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रोफेसर ने अपने एक शोधार्थी छात्र से पीएचडी की थीसिस अप्रूव करने के बदले 51 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। तीन किश्तों में रुपए देना तय हुआ। प्रोफेसर के घर पर छात्र पहली किश्त 10 हजार रुपए लेकर पहुंचा था। प्रोफेसर के रुपए लेकर जेब में रखते ही ईओडब्लयू की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शासकीय विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय मुरार में नृत्य विभाग के प्राध्यापक एंव विभागाध्यक्ष डॉ. बीडी माणिक उर्फ भगवानदास को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उनके घर मनोहर इन्क्लेव सिटी सेंटर से पकड़ा। दिल्ली नजफगढ़ निवासी अवनीश कुमार ने ईओडब्लयू में शिकायत की थी।
अवनीश और प्रोफेसर के बीच लेनदेन की ऑडियो टेप के आधार पर ईओडब्लयू की टीम ने छात्र की शिकायत पर डॉ. माणिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे ट्रैप करने की प्लानिंग की। अवनीश ने फोन लगाकर बीडी माणिक से पूछा तो उन्होंने छात्र को घर पर आकर रुपए देने की बात कही। ईओडब्लयू थाना प्रभारी यशवंत गोयल, नीतू सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रोफेसर के घर पहुंचे छात्र ने जैसे ही उनको रिश्वत दी बाहर खड़ी टीम ने घर के अंदर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। ईओडब्लयू की टीम ने तत्काल प्रकरण बनाकर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रोफेसर के व्यवहार से दुखी था छात्र
प्रोफेसर बीडी माणिक के व्यवहार से छात्र इस कदर दुखी था कि उसने रिश्वत की शिकायत करने की ठान ली। बीडी माणिक को जब छात्र ने रिश्वत देने में आनाकानी की तो वह उसके साथ गाली गलौच तक करने लगे। छात्र ने प्राध्यापक को सबक सिखाने के लिए शिकायत कर दी और वह ऑडियो भी सबूत के तौर पर दे दिया जिसमें वह गाली गलौज कर रहा था।
अपने आपको नृत्य का गुरु मानने वाले प्राध्यापक ने जब कमरे में ईओडब्लयू की टीम को देखा तो उनके होश उड़ गए। टीम को देखकर वह माजरा समझ गए और फिर उसके बाद उन्होंने मौन साध लिया। बचने के लिए कोई विरोध भी नहीं किया। कार्रवाई के दौरान घर में पत्नी और बेटा भी मौजूद था। पर उन्होंने भी कुछ नहीं कहा।
देशभर में मिल चुके हैं कई सम्मान
डॉ. माणिक को देशभर में कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने 2017 में आउटस्टैंडिंग टीचिंग स्किल अवॉर्ड दिया था। अलवर में पं. रघुवीर शरण स्मृति कला सम्मान, जबलपुर में भातखांडे संगीत महाविद्यालय की ओर से कला गुरु सम्मान और वंदेमातरम अलंकरण सहित कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









