फर्जी जमानतदारों के रैकेट का पर्दाफाश तीन आरोपियों को मय फर्जी भू-अधिकार ऋण पुस्तिकाओं एवं सील सहित किया गिरफ्तार
Dec 21 2021
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को विगत कई दिनों से आरोपियों को फर्जी कागजात के आधार पर पैसे लेकर जमानत कराने का रैकेट चलाये जाने के संबंध में सूचनाएं मिल रही थी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जिला न्यायालय के पास कुछ लोग फर्जी भू अधिकार ऋण पुस्तिका लगाकर आरोपियों की जमानत करा रहे हैं तथा इन लोगों के द्वारा पूर्व में भी कई आरोपियों की न्यायालय में फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत कराई गई है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी अपराध राजेश डण्डोतियाको उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु काईम ब्रांच की टीम को लगाने हेतु निर्देशित किया गया। क्राईम टीम द्वारा एएसपी अपराध द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को जिला न्यायालय परिसर के आसपास लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर एवं विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता की टीम एवं थाना प्रभारी इन्दरगंज मिर्जा आसिफ बेग के साथ एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान जिला न्यायालय के आसपास पहुंचकर तस्दीक की तो पुलिस टीम को मुखबिर के द्वारा बताई गई हुलिया के अनुसार तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। जिसमें से एक वृद्व व्यक्ति के पास में एक सूटकेश तथा दूसरे व्यक्ति के हाथ में एक थैला एवं तीसरे व्यक्ति के हाथ में एक प्लास्टिक की पॉलीथिन दिखाई दी।
पुलिस टीम को देखकर तीनों संदिग्धों ने वहां से भागने का प्रयास किया, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों पर मौजूद सूटकेश को खोलकर देखा गया तो विभिन्न न्यायालयों में जमानत दी गई कुल 9 भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें जिन पर विभिन्न पद मुद्रा लगी हुई हैं। एवं 11 खाली भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें, 51 खाली पेपर, एक पॉलीथिन में विभिन्न पद मुद्रा की कुल 32 सीले, 6 सीलपेड, 6 आधार कार्ड एवं एक प्रिन्टर आदि सामग्री मिली।
थैले को चैक करने पर उसमें से जमानत दी हुई कुल 5 भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें जिन पर विभिन्न पद मुद्रा लगी हुई है, 6 खाली भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें, 19 खाली पेपर आदि दस्तावेज मिले। तीसरे संदिग्ध के पास जमानत दी हुईं 4 एवं 3 खाली भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें मिली तथा 13 खाली पेपर मिले। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से उक्त सामग्री रखने एवं उसके उपयोग के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होने उक्त भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें फर्जी होना बताया तथा उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह स्वयं एसडीएम व तहसीलदार की फर्जी सील-सिक्का लगाकर भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें तैयार करआरोपियों के परिजनों से रूपये लेकर फर्जी भू-अधिकार ऋण पुस्तिकायें लगाकर उनकी जमानत भरवाते थे। उनके द्वारा पूर्व में कई लोगों की इसी प्रकार जमानत देना बताया गया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा छानवीन की जा रही है।
इन्दरगंज पुलिस ने पकड़े गये तीनों आरोपियों के विरूद्व धारा 420,465,467, 468,471,472 में प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी इन्दरगंज मिर्जा आसिफ बेग, क्राईम ब्रांच से राजीव बिरथरे, नरेन्द्र सिसोदिया, कमल कौशिक, भगवती सोलंकी, सत्येन्द्र कुशवाह, मनोज, नवीन पाराशर, शंकर शर्मा, रामवीर, गौरव आर्य, सुनीता एवं थाना इन्दरगंज से रामबाबू नागर, रामकिशोर, विवेक दण्डोतिया की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









