दो बदमाशों को 1 लाख रूपये की अवैध ओपी शराब सहित गिरफ्तार किया

Dec 21 2021

ग्वालियर। बुधवार को थाना प्रभारी तिघरा सुरेश सिंह कुशवाह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ग्वालियर से ग्राम लखनपुरा, थाना तिघरा की ओर सीएनजी ऑटो में अवैध ओपी शराब लेकर बिक्री करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी तिघरा द्वारा थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान लखनपुरा पर चैकिंग प्रारंम्भ कर दी। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान एक सीएनजी ऑटो आता दिखा जिसने पुलिस पार्टी को देखकर भगाने का प्रयास किया गया जिसे थाना बल की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये ऑटो की तलाशी लेने पर पीेछे की सीट पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की 2 कैन के साथ बैठा हुआ था। उक्त कैनो को खोलकर चैक किया गया तो उसमे ओपी शराब भरी हुई पाई गई, और अधिक तलाशी लेने पर पुलिस टीम को ऑटो के पिछले हिस्से में 2 बोरा प्लास्टिक की बोतले एवं ढक्कन मिले, उक्त ऑटो से बरामद दोनों कैनो में 50-50 लीटर ओपी शराब कुल 100 लीटर ओपी शराब कीमती 1 लाख रूपये एवं 2 बोरा प्लास्टिक की बोतले व ढक्कन को जप्त किया गया। 
पुलिस टीम द्वारा उक्त पकड़े गये दोनो व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पजीबद्ध कर उनसे जप्त अवैध ओपी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।