कर्जदारों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Dec 21 2021

ग्वालियर। कर्जदारों से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। 
इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय जितेन्द्र शाक्य पुत्र रामकुमार शाक्य एल्यूमिनियम ग्लास का काम करता है। वह बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया और बिजली के तार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना का पता उस समय चला जब उनके पिता उससे मिलने आए तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। बेटे को फांसी पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी।
कर्जदार कर रहे थे परेशान
मृतक के भाई विकास शाक्य ने बताया कि मृतक ने आईपीएल पर सट्टा लगाया था और उस पर 11 लाख का कर्जा हो गया था। छह लाख रुपए तो पटा दिए थे और अब पांच लाख रुपए कर्जा बकाया रह गया था, लेकिन कर्जदार परेशान कर रहे थे, इसलिए उसने फांसी लगाकर जान दी है।