कारोबारियों के साथ की मीटिंग वाहनों को पहुंचाया पार्किंग स्थल पर

Dec 21 2021

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ट्रैफिक सुधार अभियान के तहत यातायात पुलिस के उपपुलिस अधीक्षक नरेश बाबू अन्नौटिया व अय अधिकारी हर दिन बाजारों में घूमकर शहर के बाजारों में घूमकर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने में लगे हुए हैं इसके साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस की टीम ने गत दिवस 177 वाहनों का चालान किया तथा सड़क गलत तरीके से लगे वाहनों को पार्किंग स्थल तक पहुंचाया।
इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी श्री अन्नौटिया ने बतायाकि ऑटो-विक्रम चालाकों को नियत स्थान पर ही अपने वाहन रोककर सामान उतारने व चढ़ाने की समझाइस दी तथा उक्त वाहन चालकों को रोड पर अपने वाहन खड़े न करने के संबंध में भी समझाइस दी।शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क पर वाहन खड़े करने से आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके लिये प्रतिदिन व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ मीटिंग कर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये सहयोग लिया जाएगा। 
इसी के चलते अध्किाारियों ने दाल बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक भी कि इस बैठक में दाल बाजार व्यापार समिमि के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि टीम ने नया बाजार, लोहिया बाजार, दाल बाजार क्षेत्र में घूमकर व्यापारी तथा व्यवसायियों को अपने लोडिंग वाहन नियत पाकिंग स्थलों पर पार्क करने की समझाईश दी गई।