खतरनाक हो रही सर्द हवाएं, लोग हो रहे बीमार

Dec 21 2021

ग्वालियर। उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से इन दिनों ग्वालियर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात और सुबह के समय शीत लहर के चलते कई लोगों बीमार हो रहे हैं, और वे अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। मंगलवार को सुबह से दिन में धूप खिली होने की वजह से सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। इधर कल रात को सूरज ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने लगी।
सर्द हवाओं की वजह से गलन तेज हो गई। लगातार कम हो रहे तापमान के बीच सर्दी से अभी दो-तीन दिन राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हंै। दिन में तो धूप से लोगों को राहत प्रदान हो रही है, लेकिन सुबह- शाम के समय चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा होना शुरू हो जाएगा।