जूडा की हड़ताल जारी लगाए नारे. उपचार के लिए परेशान हो रहे हैं मरीज
Dec 21 2021
ग्वालियर। नीट पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू करने वाले जीआरएमसी के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर आरपार के मूड में आ गए हैं और उनके तेवरों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार जूड़ा ने लंबी हड़ताल की तैयार कर ली है।
इसी की वजह से अभी तक मिल्क पार्लर पर विरेाध करने वाले डॉक्टरों ने जेएएच परिसर में टेंट लगाकर विरोध करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर जेएएच के अस्पतालों में सेवाएं देने वाले 250 डॉक्टरों की हड़ताल का भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वार्डों में भर्ती मरीजों को समय पर दवाएं नहीं मिल पा रही है तो जिन मरीजों के ऑपरेशन होने थे वह आगे के लिए टाल दिए गए हैं। सबसे अधिक परेशानी ट्रॉमा सेंटर व कैज्यूअल्टी में नजर आ रही है।
कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी में हालत खराब
सर्दी का सीजन होने के वजह से इन दिनों जेएएच के अन्य अस्पतालों की तुलना में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं कार्डियोलॉजी में हार्टअटैक एवं न्यूरोलॉजी में ब्रेनहेमरेज के मरीजों के खासा इजाफा हो गया है। सीनियर डॉक्टरों के ट्रीटमेंट लिखे जाने के बाद यहां पर जूनियर डॉक्टर ही कमान संभालते, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी, एसआर व जेआर पर आ गई हैं, लेकिन इनकी संख्या कम होने के कारण व्यवस्था संभल नहीं पा रही हैं और मरीज व उनके परिजन परेशान हो रहे हैं अगर यह हड़ताल चार-पांच दिन और चलते हैं तो मरीजों को यहंा से छुट्टी कराकर प्राइवेट अस्पतालों में जाकर भर्ती होना पड़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









