मरीजों की सुविधा हेतु नि:शुल्क कम्बल एवं फलों का वितरण

Dec 20 2021

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल, न्यूरोलॉजी विभाग में मरीजों की सुविधा हेतु, उनको एवं उनके अटेंडरों को नि:शुल्क कम्बल प्रदान किये गये। सर्दी के मौसम में उनको यह सुविधा लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल द्वारा दी गयी।
स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष अजय सप्रा द्वारा दिया गया। कम्बल वितरण का कार्य सुनील  शर्मा एवं राजेश बनवारी के सहयोग से किया गया। कम्बल वितरण के साथ-साथ उपरोक्त कार्यक्रम में क्लब द्वारा सतीश भल्ला के सहयोग से न्यूरोलॉजी विभाग में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल भी वितरित किये। सम्पूर्ण कार्यक्रम क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं न्यूरोलॉजिस्ट सर्जनडॉ. अविनाश शर्मा के सानिध्य एवं उनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के पूर्व अध्य्क्ष यश गोयल के पिताजी एवं पूर्व सदस्य स्व. हरिशंकर गोयल की पुण्यतिथि पर क्लब सदस्यों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में अजय सप्रा, मुकेश भाटिया, अजय बत्रा, तालिब खान, सुनील शर्मा, राजेश बनवारी, राजीव महेश्वरी, राजकुमार चोपड़ा, सतीश भल्ला, गिरीश गाबरा उपस्थित रहे।