सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत
Dec 20 2021
ग्वालियर। ढाबे से खाना खाकर वापस आ रहे व्यवसायी की कार में तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी। घटना रिठौरा थाना क्षेत्र के शनिचरा चौराहा बायपास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम हाउस पहुंचाया।
रिठौरा थाना पुलिस ने बताया कि अचलेश्वर विहार निवासी राहुल सैनी पुत्र भगवान सैनी व्यवसायी है और वह रेलवे स्टेशन पर बृजवासी रेस्टोरेंट का संचालन करते है। बीती रात वह गोपी सरदार के ढाबे पर खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ हौण्डासिटी कार से ग्वालियर आ रहे थे। अभी वह वायपास पर पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार मेें टक्कर मार दी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









