काजल के हाथ हुए पीले, विशाल संग लिए सात फेरे
Dec 20 2021
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि आश्रम में ही पली-बढ़ी बिटिया काजल के शादी समारोह के कार्यक्रम लगुन मेहंदी तेल मंडप के साथ ही 19 दिसंबर रविवार को मंडप के नीचे बिटिया काजल के हाथ पीले होने के साथ ही शादी संपन्न हो गई।
बिटिया काजल को व्याहने वर विशाल बारात लेकर मेरठ से सुबह ग्वालियर आये। इसके उपरांत दोपहर में शादी के कार्यक्रम शुरू हुए। दरवाजा टीका, जयमाला, स्टेज के कार्यक्रम के बाद मंडप में होने वाली महत्वपूर्ण रश्मे जैसे फेरे, पैर पूजन, कन्यादान इत्यादि के बाद काजल बिटिया एक घर से विदा लेकर अपने दूसरे घर चली गई।
बिटिया काजल की शादी में अधिक से अधिक गणमान्य लोग, पत्रकार, अधिकारियों के साथ में माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के सदस्यों ने उपस्थित होकर बिटिया काजल एवं वर विशाल को नवजीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









