अशफाकुल्लाह खां, बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह की कुर्बानी को अपनांए: डॉ. शर्मा

Dec 19 2021

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के मुख्यातिथ्य एवं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल की अध्यक्षता में आजादी के आदंोलन के शहीद अशफाकुल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल एवं ठाकुर रोशन सिंह के द्वारा भारत की आजादी के आंदोलन में दी गई कुर्बानी को नमन करते हुए उनके चित्रो पर माल्यपर्ण कर विनम्र श्रृद्धांजली अर्पित की गई।  
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष हमीद खां उस्मानी ने कहा कि आज ग्वालियर मे देश में और प्रदेश में आजादी के आंदोलन में अपने प्राण न्यौक्षावर करने वाले शहीदो को हमे स्मरण करना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को पता चलाना चाहिए कि भारत की आजादी में कोई फांसी पर झूला, किसी ने सीने पर गोली खाई तभी भारत ने आजादी पाई।  
आजादी के आदंोलन के शहीद अशफाकुल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल एवं ठाकुर रोशन सिंह को विनम्र श्रृद्धांजली अर्पित करते हुए शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.े देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि आजादी के आंदोलन में शहीद यूवा तरूणाई ने अपने प्राण हाथो पर रखकर देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया और आजादी के आंदोलन मे अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष करने वाले सैनानियों की मदद के लिए काकोरी रेल कांड करके अंग्रेजो को हिला कर रख दिया, एैसे महान सैनानियों की प्रेरणा हर भारतवासी के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने कहा कि अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ देश के युवांओ को एक करने के लिए भारत को आजाद कराने के लिए अशफाकुल्ला खां, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह ने लखनऊ के निकट चंन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में काकोरी कांड से पूरे भारत को यह संदेश दिया कि भारत की आजादी के लिए सरफरोशी की तम्मना अब हमारे दिल मे हे, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है। इस मूलमंत्र से देश के यूवांओ में जोश आया, जो इतिहास बनाता है वह इतिहास मे अमर हो जाता है, आज भारत के युवंाओ को भारत की आजादी भारत के संविधान लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आना चाहिए। 
कार्यक्रम में में कवियों सर्व अमित चितवन, देवेन्द्र राही, कादांम्बरी आर्य, धर्मपाल मधुकर, अर्चना बामनगया, अल्का जेन शरर मुबंई ने कविता पाठ करते हुए कहा कि शहीदो की चितांओ पर हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन मिटने वालों का कारवां कम न होगा। वतन की आजादी में कुर्बानी देने वालो भुलाना मत, यह देश की पंूजी हे धरोहर, इनकी कुर्बानी से हम आजाद भारत में सांस ले रहे हे।  
कार्यक्रम में अमर सिंह माहोर, वीरसिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, जनक सिंह यादव, जयराज चौहान, उदल सिंह, हेवरन कंसाना, हरेन्द्र गुर्जर, तरूण यादव, जेएच जाफरी, नाजिम खान, राजेश खान, अब्दुल हमीद पप्पू, इकबाल खान, संजीव दीक्षित, कामरान कुरेशी, रामनरेश परमार, अरूण परिहार, बसीम नियाजी, लल्लू खटीक, अरविंद पाल, चेतन भार्गव, रज्जाक कुमार, आशा माहोर, ओमलता त्रिपाठी, चंन्द्रशेखर नायक मदन मोहन शर्मा, राजू बाथम आदि उपस्थित थे।