सफाई व्यवस्था के गुर सिखने इंदौर पहुंचा दल, प्रभारी मंत्री के साथ घूमे शहर
Dec 19 2021
ग्वालियर। स्वच्छता की रैंकिंग में फिसड्डी साबित होने वाले ग्वालियर को इंदौर की तर्ज पर रैकिंग में नंबर वनलाने के लिए अब निगम के अधिकारियों का दल इंदौर की व्यवस्था देखने के लिए वहां पहुंचा है। निगमायुक्त किशोर कान्याल सहित अन्य अधिकारियों ने रविवार की सुबह प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की। प्रभारी मंत्री ने भी अधिकारियों के साथ सिटी बस में बैठकर इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंदौर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं अन्य कार्यों का अवलोकन करने के लिए इंदौर भेजा गया।
नगर निगम ग्वालियर के दल में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल अपर आयुक्त अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी इंदौर भ्रमण के लिए गए हुए हैं। नगर निगम ग्वालियर के दल इंदौर पहुंचने पर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने नगर निगम के दल का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब यहां इंदौर द्वारा किए जा रहे स्व'छता से संबंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों का अवलोकन करें तथा ग्वालियर को भी हमें इसी प्रकार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









