अलाव-हीटर से भी नहीं मिल रही राहत, गलन कर रही परेशान
Dec 19 2021
ग्वालियर। पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने ग्वालियर जिले को सबसे ठंडा जिला बना दिया है। रविवार की सुबह शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से वातावरण में ठंडक घुल गई है। सुबह धूप खिली लेकिन हवाओं ने उसका असर कम दिया है। अब शाम होते-होते ठंडक और बढेगी। बता दें कि शनिवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। रात में बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुराती रही। ठंड का असर रविवार की सुबह भी कायम है। हल्के कोहरे के बीच ठंडी हवाएं शीतलहर का अहसास करा रही है।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव को देख लोग हैरान है। उत्तरी ठंडी हवाएं पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से उत्तर पश्चिमी तथा पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित के इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि 21 दिसंबर के बाद ठंड का असर कुछ कम हो जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









