मादा तेंदुआ की हालत स्थिर, घाव सुखाने दीं एंटीबायोटिक मेडिसन
Dec 19 2021
ग्वालियर। गत रात सांतऊ के जंगल से वन विभाग और चिडिय़ाघर प्रबंधन ने शिकारी के जाल में फंसे मादा तेंदुआ को रेस्यू किया था। आज रविवार को उसकी हालात में काफी सुधार है। पैर में शिकारी जाल फंसा होने की वजह से अभी घाव और सूजन है। चिडिय़ाघर में उसे अस्पताल में आईसोलेट किया है। उसका कारण मादा तेंदुआ का काफी एटिव होना बताया जा रहा है।
फिलहाल उसकी हर हरकत को समझा जा रहा है। चिडिय़ा घर प्रभारी डॉ.उपेन्द्र यादव ने बताया कि मादा तेंदुआ की हालत धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी। उसके घाव में अभी सूजन है, इसे सुखाने के लिए एंटीबायोटिक मेडिसिन के साथ शरीर के कई हिस्सों में हुए जम का भी ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
पानी खूब पी रही मादा तेंदुआ
जानकारी में सामने आया है कि मादा तेंदुआ ने कल रात से लेकर रविवार की सुबह 10 बजे तक कुछ खाया नहीं है। कर्मचारियों ने भोजन दिया भी था, लेकिन वह पानी खूब पी रही है। इसके साथ ही वह काफी एक्टिव है। उम्मीद है कि जल्द ही वह भोजन करेगी।
चिडिय़ा घर प्रबंधन रख रहा नजर
मादा तेंदुए की प्रत्येक हरकत पर पशु चिकित्सक और प्रबंधन निगाह रखे हुए है। सर्दी से बचाव के लिए भी प्रबंध किया गया है। समय पर उसे मेडिसन दी जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









