ग्वालियर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह -एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया स्वागत

Dec 19 2021

ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार दोपहर ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए हैं। वह दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री हेलिकॉप्टर से झांसी यूपी के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें सेना के कार्यक्रम में भाग लेना है। शाम को वे वापस ग्वालियर आगे। यहां से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए। रक्षामंत्री के स्वागत करने वालों में सिंधिया के साथ पूर्व मंत्री माया सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शहर कमल माखीजानी थे।
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर वहां केन्द्र सरकार के कई बड़े मंत्री व नेताओं का आना-जाना लगा है। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार दोपहर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ग्वालियर पहुंचे।
राजनाथ सिंह ने 10 मिनट तक ग्वालियर एयरपोर्ट पर रुके। यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से बातचीत की। इसके बाद हेलिकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हो गए। 
अलर्ट पर पुलिस, जिला प्रशासन
रक्षा मंत्री की ट्रांजिट विजिट को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रही। एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। 
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी व अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी विमानतल पर मौजूद थे। 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ग्वालियर से हैलीकॉप्टर द्वारा झाँसी के लिये रवाना हुए और वहाँ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अपरान्ह लगभग 3.45 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पर पहुँचे। रक्षा मंत्री ने यहाँ से विमान द्वारा नईदिल्ली के लिये प्रस्थान किया।