काजल को मेंहदी कार्यक्रम में मिले उपहार
Dec 18 2021
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में बिटिया काजल के विवाह कार्यक्रम में से मेहंदी एवं काजल उत्सव शहर भर की सामाजिक संगठनों की बहनों बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां सभी बहनों ने आर्केस्ट्रा पर गाए गीतों पर जमकर डांस किया। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि आश्रम में पली-बढ़ी बिटिया काजल के विवाह उत्सव के मंगलमय कार्यक्रमों के बेला में आज वृद्धाश्रम में बिटिया काजल की मेहंदी उत्सव का आयोजन हुआ।
काजल की इस खुशी में शामिल होने शहर भर में चल रहे सामाजिक संगठनों की बहने भी समिलित रही और उन्होंने कई तरह के उपहार बिटिया काजल को दिए। उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध भगवत आचार्य घनश्याम शास्त्री को पट्टीका पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक निशिकांत मोघे एवं उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पवन भटनागर, श्याम श्रीवास्तव, मनोज दुबे, सीमा सक्सेना, लक्ष्मी भटनागर, बंदना श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, कांति मिश्रा, हरिओम शर्मा, विनोद साहू, सुनील गौतम, बेटी है तो कल है की संस्थापक डॉ वंदना प्रेमी भूपेंद्र प्रेमी संजय चौरसिया, गार्गी चौरसिया, मिली ससेना, दीपशिखा खरे, अलका प्रदीप सक्सेना, सपना पाल, मधुलिका क्षीरसागर, माधवी गायकवाड़, रजनी सक्सेना, रश्मि पाराशर, नीतू सिंघल, मीना राणा, डॉ. प्रीति रीति गर्ग, काजल गोयल, मुन्नी देवी गर्ग, रचना कुशवाह, वर्षा कुशवाह, डॉ राकेश खरे, बिंदु प्रधान, तृप्ति भटनागर, शोभना सक्सेना, अलका सक्सेना, ममता साहू, अनंत रोहतगी, रविंद्र श्रीवास्तव, शशिकांत भटनागर, दीक्षा दुबे, शकुन मिाल, राधिका बंसल, पूनम ढिल्लन, पूनम राठौर, सुलेखा शर्मा, मंजू सोनी, रामअवतार शर्मा, सलोनी अंशुल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आज मेरठ से आएगी बारात,विशाल के साथ लेगी सात फेरे
बिटिया काजल के शादी समारोह के कार्यक्रम लगुन मेहंदी तेल मंडप के साथ ही 19 दिसंबर रविवार को मंडप के नीचे बिटिया काजल के हाथ पीले होने के साथ ही संपन्न हो जाएंगे। बिटिया काजल की बारात मेरठ से सुबह ग्वालियर आ जाएगी इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। दरवाजा टीका जयमाला स्टेज के कार्यक्रम के बाद मंडप में होने वाली महत्वपूर्ण रश्मे जैसे फेरे, पैर पूजन, कन्यादान इत्यादि के बाद काजल बिटिया इस घर से विदा लेकर अपने दूसरे घर चली जाएगी। आप सभी लोगों से निवेदन है कि आप अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर बिटिया काजल एवं वर विशाल को नवजीवन के लिए आशीर्वाद देवें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









