मानसिक रोगमुक्त महिला को 3 साल बाद अपने परिवार वालो से मिलवाया

Dec 18 2021

ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर एवं सामाजिक न्याय विभाग ग्वालियर द्वारा संचालित महिला लांग स्टे में 25 रोगमुक्त महिला निवासरत है। महिला लांग स्टे होम में निवासरत रेनू परिवर्तित नाम पिछले 3 पहले वर्ष से अपने परिवार बसेड़ी धौलपुर से अलग हो गई थी। जो भटकती हुई जिला भिण्ड जा पहुची यहाँ पर इनको भिण्ड वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। जब इनकी मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इनको मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर भेज दिया गया। यहाँ इनका इलाज चला इलाज उपरांत रेनू को महिला लॉंग स्टे होम ग्वालियर भेजा गया यहाँ। पर निवास करते हुए महिला लांग स्टे होम के स्टॉफ के द्वारा सतत प्रयास से रेनू के परिवार वालो का पता लगा कर उनको आपस मे मिलवाया गया। जब रेनू और उनके परिवार के सदस्यों अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। पर आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने रेडक्रॉस सचिव डॉ आरपी शर्मा से आग्रह किया कि आप रेडक्रॉस के वाहन उनको उनके घर भिजवा दे। तब सचिव ने उनको उनके घर बसेडी जिला धौलपुर राजस्थान उनके घर भेज दिया गया। घर पहुच कर बहुत खुश है। महिला लांग स्टे होम से महिला को भेजते समय रेडक्रॉस कार्यकारणी सदस्य डॉ ओएन कॉल, डॉ केशव पांडेय, आईयू खान,  डॉ सुनील बुचके,  प्रशानिक अधिकारी रेडक्रॉस निशिकांत मिश्रा, जन सम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुशवाह, विजय कुमार शर्मा प्रभारी महिलाओं लांग स्टे होम एवं कर्ण प्रिया तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।