लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में तीन गैस शवदाह गृह हुए शुरू- अब यहीं बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र, गर्म पानी भी मिलेगा
Dec 17 2021
ग्वालियर। मुक्तिधाम में अब तीन गैस शवदाह गृह और शुरू हो गए हैं। साथ ही लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम में अब अंत्येष्टि के लिए पहुंचने वाले मृतक के स्वजनों को वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र भी मिल सकेगा। इसके लिए स्वजन को मृतक का आधार कार्ड, पंचनामा, मुक्तिधाम रसीद गेट पर स्थित काउंटर पर देना होगा। इसके बाद यह मृत्यु प्रमाण पत्र मुक्तिधाम से ही बनकर मिल जाएगा। सर्दी के चलते मुक्तिधाम में स्वजन को सिर धोने या स्नान करने गर्म पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे अब आमजनों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को जनमित्र केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते थे। अगर वहां पर कोई गड़बड़ी हो जाए तो फिर नगर निगम मुख्यालय एवं बाल भवन के चक्कर भी काटने पड़ते थे। उपायुक्त अतिबल सिंह ने बताया इस परेशानी को खत्म करने शुक्रवार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में ही काउंटर चालू करा गया है। वहीं सर्दी के चलते मुक्तिधाम में मृतक के स्वजन को सिर धोने या स्नान के लिए गर्म पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा।
लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में दो गैस शवदाह गृह प्रारंभ
लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में दो नि:शुल्क गैस शवदाह गृह आरंभ कर दिए गए हैं। एक शवदाह गृह अवंतिका गैस कंपनी ने 38 लाख रुपये की लागत से शुरू किया है। ये प्रात: छह बजे से रात्रि 10 बजे तक चालू रहेंगे। इसकी ट्रायल की गई। दो माह में विद्युत शवदाह गृह भी आरंभ हो जाएगा। इससे एक दिन में यहां 48 शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









