कैंट आरओ के नकली पार्ट्स बेचने वाले मित्तल इंटरप्राइजेज पर पुलिस का छापा-भारी मात्रा में नकली पार्ट्स बरामद
Dec 17 2021
ग्वालियर। जयेंद्रगंज स्थित मार्डन प्लाजा में क्राइम ब्रांच व इंदरगंज थाने की संयुक्त टीम ने मित्तल इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर भारी मात्रा में कैंट आरओ के नकली पार्ट्स बरामद किए हैं। इंदरगंज थाना पुलिस ने व्यापारी आशीष मित्तल के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस दुकान में प्रतिष्ठान पर काम करने वाले दिलीप से पूछताछ कर पुलिस पता लगा रही है कि यह पार्ट्स कहां से आते हैं।
एएसपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया कि कैंट आरओ कंपनी के प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव ने एसपी अमित सांघी को लिखित शिकायत कर उनकी कंपनी के आरओ के नकली पार्टस जयेंद्रगंज स्थित मार्डन प्लाजा में मित्तल इंटरप्राइजेज से बेचे जा रहे हैं। कीमत आरिजनल पार्ट्स की वसूली जा रही है। इस सूचना की तस्दीक कराने पर शिकायत की पुष्टि हुई। क्राइम ब्रांच व इंदरगंज टीम की संयुक्त टीम ने मित्तल इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। पुलिस के छापा मारने से पहले दुकान का मालिक आशीष वहां से गायब हो गया। दुकान पर दिलीप काम करता मिला। पुलिस ने केंट कंपनी आरओ के नकली पार्टस भारी मात्रा में बरामद किए हैं। पुलिस ने छापे में कार्बन फिल्टर, सोडिमेट फिल्टर, मेंबसे हाउसिंग, इलेक्ट्रोनिक्स बेलेस्ट, टोंटी व बाक्स बरामद किए हैं। पुलिस पड़ताल कर पता लगा रही है कि यह नकली पार्ट्स कहां से आते हैं।
इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश डंडौतिया ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर मित्तल इंटरप्राइजेज पर छापामार कार्रवाई की गई है। वहां से कंपनी के नाम से नकली पार्टस बेचे जाने का खुलासा हुआ है। काफी मात्रा में नकली पार्टस मिले है। कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









