सड़क पर दौड़ रही एम्बुलेंस में अचानक लगी आग-राहगीरों की मदद से बचाई मरीज की जान
Dec 17 2021
ग्वालियर। शुक्रवार दोपहर सड़क पर दौड़ती एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना के समय एम्बुलेंस में मरीज था। जिसे एक अस्पताल से जेएएच (जयारोग्य हॉस्पिटल) ले जाया जा रहा था। आग लगते ही एम्बुलेंस चालक ने गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। राहगीरों की मदद से मरीज को बाहर निकाला और सड़क किनारे लेटा दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान एम्बुलेंस का अंदर का सिस्टम पूरी तरह चल गया है। आग हीट पकडऩे और शॉर्ट सर्किट के बाद लगना बताया जा रहा है। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है।
शुक्रवार दोपहर एक प्राइवेट एम्बुलेंस न्यू जनक हॉस्पीटल से एक मरीज को लेकर जांच कराने के लिए जयारोग्य हॉस्पिटल और शिखर डायग्नोसिस्ट के यहां ले जा रही थी। मरीज को ऑक्सीजन लगी हुई थी। अचलेश्वर मंदिर चौराहा के पास अचानक एंबुलेंस में आग भड़क गई। चालक ने धुंआ और आग देखी तो तत्काल गाड़ी को रोक दिया और वहीं खड़ी कर दी। इसके बाद शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर भी वहां पहुंच गए और उनकी मदद से एम्बुलेंस से चालक ने मरीज को बाहर निकालकर सड़क किनारे लिटा दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। कुछ देर बाद फायर बिग्रेड ने आकर आग को बुझाया, लेकिन उससे पहले ही लोग आग पर काबू पा चुके थे। आग से एंबुलेंस काफी जल चुकी थी।
अन्य एम्बुलेंस में शिफ्ट किया मरीज
घटना के बाद सबसे ज्यादा टेंशन उसमें सवार मरीज ओमप्रकाश की थी। उसका ऑक्सीजन लेबल काफी कम था। इसलिए उसे सड़क किनारे लेटाया गया। तत्काल एक अन्य एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया। दूसरी एम्बुलेंस के आते ही उसमें मरीज को लोड कर तत्काल हॉस्पिटल के लिए भेजा गया।
एम्बुलेंस चालक वकील रजक ने बताया कि उनकी एंबुलेंस फ्री सेवा में चलती है। हॉस्पीटल से मरीज को लिया और जयारोग्य हॉस्पिटल तक जा रही थी। अभी अचलेश्वर मंदिर के पास गाड़ी मे हीट हुई और फिर गाड़ी में आग लग गई। सबसे पहले हमने मरीज को उतारा। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दमकल कर्मचारी अजय गौड़ ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो एंबुलेंस में आग लगी हुई थी। पहले आग को बुझाया और मरीज को दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेज दिया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से होना लग रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









