गर्वमेंट स्कूल की टॉयलेट का हाल देखकर ऊर्जामंत्री को आया गुस्सा, चलाया सफाई अभियान
Dec 17 2021
ग्वालियर। शुक्रवार सुबह भोपाल से लौटे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सीधे शासकीय कन्या विद्यालय हजीरा पहुंच गए। यहां बच्चों से बात की। अंदर जाकर देखा तो टॉयलेट में गंदगी का अंबार लगा था। डेंगू के मच्छर भिन भिना रहे थे। यह देखकर ऊर्जा मंत्री को गुस्सा आ गया। पहले तो स्कूल प्रबंधन का फटकारा फिर कलेक्टर ग्वालियर, नगर निगम आयुक्त और डीईओ शिक्षा विभाग को कॉल कर उनकी क्लास ली। उनको बताया कि इस तरह डेंगू को बढऩे से रोकेंगे। जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे हैं और खेल रहे हैं वहां की टॉयलेट का यह हाल है। ऐसे में कैसे स्वच्छता में नंबर वन आ सकते हैं। इसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर ने खुद सफाई का जिम्मा संभाला। उन्होंने खुद ब्रश और पानी लिया और स्कूल टॉयलेट को क्लीन किया। साथ ही इस दौरान बच्चों से बात कर सफाई का संदेश दिया है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा से चर्चा में बने रहते हैं। कभी नालियां साफ करते हैं तो कभी गंदगी देख अफसरों को सड़क पर ही धमकाते हैं। कई बार वह जमीन पर बैठकर आमजन की शिकायत तक सुनते मिले हैं। इस बार वह गर्वमेंट स्कूल की टॉयलेट साफ करते नजर आए हैं। हुआ यह था कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंंह तोमर भोपाल से शुक्रवार सुबह ग्वालियर लौटे थे। सबसे पहले वह सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचे और यहां लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत की। यहां लोगों ने बताया कि हजीरा सिविल हॉस्पिटल में प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
जब ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हजीरा स्थिल शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय पहुंचे तो वहां छात्राओं ने बताया कि स्कूल की टॉयलेट में साफ सफाई नहीं रहती है, जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतें आती है। यह सुनते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने मौके पर ही साफ सफाई का सामान मंगवाया और खुद ही टॉयलेट की साफ सफाई में जुट गए। इस दौरान स्कूल की टॉयलेट में पेड़ों की जड़ें भी लटक रही थी, जिन्हें मंत्री ने अपने हाथ से तोड़ा और पूरे टॉयलेट की सफाई की। पानी से पूरे बाथरूम परिसर की भी सफाई की।
स्कूल से ही लगाई अफसरों की क्लास
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मौके से ही कलेक्टर, कमिश्नर नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारी को वही से फोन लगाया। कलेक्टर को निर्देश दिए कि जिले के किसी भी स्कूल में सफाई की कमी नहीं रहनी चाहिए। हर रोज जिम्मेदारी से साफ सफाई होना चाहिए। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त और डीईओ शिक्षा विभाग को कॉल कर हिदायत दी कि स्कूलों में टॉयलेट में इतनी गंदगी है आप क्या कर रहे हैं। यहां डेंगू के मच्छर भिन भिना रहे हैं। ऐसे कैसे ग्वालियर स्वच्छता में नंबर वन आएगा।
इस दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर राह चलते स्कूल जा रहे बच्चों से गुफ्तगू की। उसके बाद वह हजीरा स्थित प्राथमिक विद्यालय और शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए नजर आए। उनसे पढ़ाई के बारे में हालचाल जाना, जो छात्र-छात्राएं मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें वहीं मास्क पहनाकर जागरूक भी किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









