नि:शुल्क नेत्र शिविर में ट्रक चालकों व क्लीनरों का किया परीक्षण
Dec 16 2021
ग्वालियर। एफपीएआई इंडिया ग्वालियर द्वारा साइट्सेवर्स इंडिया के सहयोग से झांसी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ट्रक ड्राइवरों एवं क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे इंडियन ऑयल झांसी के वरिष्ठ डिपो प्रबंधक कृष्णम सिंह चौहान मौजूद रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन मे सभी ट्रक ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया और बताया कि हमेशा रोड पर अपनी निगाह बना कर गाड़ी चलाए साथ ही उन्होंने ट्रक ड्राइवर को चश्मे भी वितरित किए।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था की शाखा प्रबंधक नीलम दीक्षित द्वारा ऑनलइन जानकारी दी। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य पर हमेशा जागरूक रहने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया की किस प्रकार साइटसेवर्स के सहयोग से लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने ट्रक ड्राइवरों एवम क्लीनरों को कोविड जैसी घातक बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डिपो के सेटी ऑफिसर मोहन राज कुमार गुप्ता उपस्थित रहें। उन्होंने सभी लोगो को एचआईवी/एड्स जैसी बीमारी से बचाव पर चर्चा की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहें। उन्होंने सभी को संस्था द्वारा चलाई जा रही नवीन गतिविधियों एवं किस प्रकार ड्राइवर्स एवं क्लीनर्स को संस्था से जोड़कर लाभ दिया जा सकता है इस विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से स्टैट्सटिकल आफिसर जीआर रमेश, डॉ. महेश कुमार, परामर्शदाता शशांक सिंह, आउटरीच वर्कर गीता सूर्यवंशी, सोवरन सिंह, एवं रक्षा आदि संस्था के सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।
शिविर के माध्यम से 69 लोगो को लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। एबं आभार श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









