विजय दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय सेना को नमन किया
Dec 16 2021
ग्वालियर। भारत- पाक युद्ध 1971 की स्वर्ण जयंती पर विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की शौर्य गाथा के 50 साल पूरे होने पर जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से गुरूवार को आओ नमन करें पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय परिवार की ओर से जेयू के सिटी सेंटर वाले प्रवेश द्वार पर शहीदों तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा एक छात्र रैली भी जेयू परिसर से प्रवेश द्वार तक पहुंची और शहीदों को नमन किया।
विजय दिवस पर जेयू के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया ने शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में ईसी मेंबर डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, प्रॉक्टर डॉ. हरेंद्र शर्मा, ़प्रो. जेएन गौतम, प्रो. विवेक बापट, प्रो. एसके सिंह, प्रो. महेंद्र कुमार गुप्ता, प्रो. एसएन मोहपात्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों ने वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









