अधिवक्ता रहे कार्य से विरत, सैंकड़ों प्रकरणों का नहीं हुआ निराकरण- पक्षकार हुए परेशान, तारीख का समय भी नहीं मिला

Dec 16 2021

ग्वालियर। इंदौर जिला न्यायालय में 9 दिसंबर से चल रही वकीलों की हड़ताल के समर्थन में ग्वालियर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन भी उतर आया है। गुरुवार को सभी अधिवक्ता हाई कोर्ट और जिला न्यायालय में कार्य नहीं कर रहे हैं। दो दिन पूर्व हुई हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। 
उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के सचिव दिलिप अवस्थी ने बताया कि इंदौर के वकील जिला न्यायालय में पदस्थ दो न्यायाधीशों को इंदौर से स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं। दोनों न्यायाधीश वकीलों से दुव्र्यवहार करते हैं। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संघ ने वकीलों से आठ दिन तक कार्य से विरत रहने का आव्हान कर दिया। 9 दिसंबर से ही वकील जिला न्यायालय में काम नहीं कर रहे। इसी के चलते उन्हें समर्थन देने ग्वालियर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी आज एक दिन कार्य से विरत रहने का निर्णय ले लिया।
हजारों प्रकरणों की सुनवाई अटकी
गुरवार को कार्य विरत होने से सैंकड़ों प्रकरणों की सुनवाई अटकी। स्थानीय वकीलों का कहना है कि वे अपने सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। इधर सुबह से जिला कोर्ट में पक्षकार जब कोर्ट में पहुंचे तो वकीलों को नारे लगाता देख पूछताछ शुरू को तो सामने आया कि वकील आज हड़ताल पर हैं।
मायूस होकर बाहर के पक्षकार लौटे
इधर गुरवार सुबह से हाई कोर्ट में भी बाहर के पक्षकार अपने प्रकरणों की सुनवायी को लेकर आए तो हड़ताल की बात सुनकर वे मायूस हो गए। उन्होंनें अपने अधिवक्ताओं को फोन लगाया तो उार मिला कि लौट जाओ आज काम नहीं होगा। मरता या न करता की तर्ज पर पक्षकारों को बैरंग लौटना पड़ा, क्योंकि सुनवायी की तारीख भी नहीं मिली।