कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान में कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल मुरार, छात्राओं ने फोटो खिंचाएं

Dec 16 2021

ग्वालियर। शासन के निर्देश पर गुरुवार को प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के टीकाकरण का महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। महाअभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम शहरी के साथ-साथ जिलेभर में ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण करने पहुंचे। वहीं टीकाकरण की समीक्षा करने कलेटर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद एनएसएस की छात्राओं ने डीएम के साथ फोटो भी खिंचाया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागतार लोगों से अपील की जा रही हैं इसके साथ ही विभाग अधिक फोकस कोरेाना के संकड़ डोज पर अधिक नजर आ रहा है। इसी की वजह से प्लांनिग में पहले से दूसरे डोज अधिक नजर आ रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि महाअभियान में आज 441 केन्द्रों पर टीका लगाया जा रहा है।
अभियान में 62 हजार लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई गई हैं। अभी तक टीकाकरण की बात की जाए तो ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कुल 27644096 डोज लगाए हैं। इसके साथ ही पहले डोज की बात की जाए तो 1533125 को पहला डोज, एवं 1230971 लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। सीएम के निर्देश की माने तो 30 दिसंबर तक सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करना है।