ग्वालियर में टारगेट पूरा करने घरों में घुसा अमला बुजुर्ग बोले-मुझे नहीं लगवाना टीका, कर्मचारियों ने पकड़कर लगा दी सुईं
Dec 16 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में कलेक्टर के फांसी पर लटका दूंगा बयान के बाद वैक्सीनेशन में जुटा स्टाफ खौफजदा है। ऐसे में टारगेट पूरा करने में अब अमला अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता है। इसलिए अब जो लोग कई बार फोन करने के बाद भी टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं तो उनके घर पर खुद कर्मचारी पहुंच रहे हैं। यहां पर टीका लगाने से इंकार करने पर जबरिया वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। ऐसा ही ग्वालियर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग को पकड़कर वैक्सीन लगाते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति जमकर कोस रहे हैं।
दरअसल ग्वालियर में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को लेकर कलेक्टर खासे नाराज हैं। गत रोज डबरा में मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि चाहें पहाड़ चढ़ो या कुछ भी करो वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा होना चाहिए। इस चेतावनी का असर अब दिखाई देने लगा है। कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्रों से निकलकर अब सीधे घरों में पहुंच रहे हैं। जिन लोगों ने पहली या दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उनको पहले समझाया जा रहा है और नहीं मानने पर जबरिया टीका लगाया जा रहा है। भदरौली में टीकाकरण का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इसमें भदरौली में बुजुर्ग ओमप्रकाश कुशवाह टीका लगवाने को तैयार नहीं थे। इसके बाद स्वजनों की मदद से कर्मचारियों ने बुजुर्ग को पकड़कर टीका लगा दिया। हालांकि बुजुर्ग इस दौरान कर्मचारियों को जमकर कोसते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने इसकी चिंता नहीं की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









