उधारी मांगने पर दुकानदार को युवक ने साथियों के साथ मिलकर पीटा चाकू से गाल काटा, सरिए से दांत तोड़े
Dec 16 2021
ग्वालियर। एक किराना दुकान के संचालक को एक युवक से अपनी उधारी मांगना महंगा पड़ गया। नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने दुकानदार के चेहरे पर चाकू मारकर गाल फाड़ दिया और सरिए से दांत तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को जिला अस्पताल से रैफर कर जेएएच में भर्ती कराया गया है, जहां पर दुकानदार का इलाज चल रहा है। घटना के चार घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब स्थानीय दुकानदार थाने पर जमा हो गए, तब थाना प्रभारी शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार हुए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के पीएनटी चौराहा की है।
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के पास स्थित पीएनटी चौराहे पर महावीर प्रसाद कटारे की किराने की दुकान है। उनके 1200 रुपये बॉबी नामक युवक पर उधार थे। वह जब उन्हें दुकान के बगल में खड़ा दिखाई दिया तो उन्होंने उधारी के पैसा मांग लिए। इस पर बॉबी ने उन्हें 1200 रुपये चुका दिए और चला गया। इसके बाद वह एक्टिवा से दो युवकों के साथ पहुंचा और महावीर प्रसाद कटारे की मारपीट कर दी। दुकान पर झगड़ा होता देख आसपास के दुकानदार जमा हो गए तो बॉबी अपने साथियों के साथ भाग निकला। इसके कुछ देर बाद वह 8 से 10 युवकों को लेकर चार पहिया वाहन से दुकान पर फिर पहुंचा और दुकानदार पर लाठी डंडा, चाकू व सरिया से हमला कर दिया। चाकू महावीर प्रसाद के गाल में लगा जिससे वह फट गया और सरिया लगने से जबड़ा टूट गया। हमलावरों ने दुकान का सामान भी फेंक दिया। दुकानदार के मुताबिक जो रकम उधारी की चुकाई थी वह भी गल्ले से निकालकर ले गए।
घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। स्थानीय दुकानदार घायल महावीर को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएएच के लिए रैफर कर दिया। घटना की सूचना थाटीपुर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो शिकायत करने के लिए महावीर प्रसाद के स्वजन व अन्य दुकानदार थाने पहुंचे। स्वजन का आरोप है कि उनकी सुनवाई पुलिस नहीं कर रही है और घटना के चार घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस मौका मुआयना करने नहीं पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









