लगुन चढऩे के साथ हुई आश्रम में काजल की शादी की शुरुआत

Dec 16 2021

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम मैं 19 दिसंबर रविवार को अनाथ कन्या काजल की शादी की शुरुआत आज लगुन चढऩे के साथ हो गई। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में पली-बढ़ी अनाथ काजल की शादी की धूम धाम की तैयारियां विगत कई दिनों से चल रही थी। इस अवसर पर आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि अनाथ काजल का पूरा बचपन आश्रम के आंगन में ही बीता, बचपन से किशोरावस्था तक उसकी कई यादें आश्रम से जुड़ी रही। 
काजल की इच्छा अनुसार उसकी शादी आश्रम के आंगन से ही हो उसकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए आश्रम समिति ने जन सहयोग से उसकी शादी का आयोजन माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में 19 दिसंबर रविवार को होना तय हुआ। शादी की मंगलमय शुरुआत माता के भजनों के साथ साथ लगुन चढऩे से हुई। लगुन का कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के पुत्र तुषमुल झा के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर महल गांव करौली धाम के महंत दिलीप शर्मा, गिर्राज शर्मा, संजय शर्मा, मोहन सिंह राठौर, पवन भटनागर, इंदिरा मंगल, श्याम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, लक्ष्मी भटनागर, पुष्पा तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। माता के भजनों का वृद्ध माता पिताओं के साथ कई श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।