तुलसी पूजन कर मनाई गीता जयंती

Dec 15 2021

ग्वालियर। आदि व्याधि नाशिनी तुलसी के पौधे वर्षों से हजारों परिवारों में वितरण कर पूजन कराते चले आ रहे है। इसी क्रम में दीनदयाल नगर में गीता पाठ के साथ भव्य पूजन कार्यक्रम विधान पूर्वक कर शामिल भक्तों ने भाव पूर्वक परिक्रमा कर आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्णाहुति पर मंगल आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तों ने गीता जयंती पर फूलबाग चौराहे पर सैकड़ों भगवद गीता ग्रंथ एवं तुलसी के पौधे नि:शुल्क उपहार स्वरूप वितरित किए। बलबीर सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष में फूलबाग चौराहे पर भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण वाणी भगवद गीता ग्रंथ सैकड़ों तुलसी के पौधे के साथ में वितरित कर घर घर ज्ञान का प्रसाद पहुंचाया। भक्तों ने गीता जयंती पर बांटे सैकड़ों भगवत गीता ग्रंथ डीडी नगर में पाठ के साथ हुआ तुलसी पूजन कार्यक्रम सभी ने शामिल होकर पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर विशेष रूप से आश्रम प्रभारी अर्जुन भाई, नरेश भाई के अलावा नमो नारायण तिवारी, महावीर सिंह तोमर, सीबी शर्मा, रामू रामानी, हरीश नागपाल, नंद किशोर शर्मा, बीपी एस सेंगर, दुर्गेश भदौरिया, गोविंद राठौर, संजीव शर्मा महिला मंडल में कल्पना शर्मा, आशा शर्मा, सलोनी रामानी, अनिता नागपाल, कृष्णा परमार, पुष्पा पाठक, मुन्नी चौहान, रेखा शर्मा, लता भदौरिया इत्यादि है।