सेवकों ने केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद शेजवलकर का पुतला फूंका
Dec 15 2021
ग्वालियर। सेवकों के द्वारा पेट फाड़कर हो रहे शल्य प्रसव को रोकने के लिए, प्राकृतिक अंगों से प्राकृतिक रुप से प्रसव होना सुनिश्चित कराने के लिए, अघोषित परिवार नियोजन रोकने के लिए, नारी शक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर होने से बचाने के लिए, प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों के द्वारा की जा रही लूट खसोट को रोकने के लिए चलाए जा रहे। आंदोलन के तहत अब तक 100 सांसदों के पुतले एवं सोनिया राहुल गांधी सहित दो मुख्यमंत्री और 20 केंद्रीय मंत्रियों के पुतले जलाए जा चुके हैं।
इसी क्रम संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोल पाड़ा ग्वालियर पर केंद्रीय विदेश एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन व ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का पुतला जलाया गया। हर मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ स्थानीय सांसद का पुतला जलाया जाता रहेगा। यह जानकारी मंदिर के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2022 को शेष बचे सभी केंद्रीय मंत्रियों के पुतले फूंके जाएंगे। पुतले फूंकने वालों में प्रमुख रूप से संजय जैन, किशन सिंह तोमर, सुरेंद्र परमार, अशोक त्रिपाठी, श्याम कुमार शर्मा, अंकित अग्रवाल, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, राहुल महेश्वरी, हर नारायण शर्मा, कमल किशोर श्रीवास्तव, विजेंद्र कुमार वर्मा, राज परेता, नितिन सिंह तोमर, केशव तिवारी, निलेश तिवारी, शिवराज सिंह सिकरवार, यशपाल सिंह तोमर, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









