प्रसूता की मौत के मामले में परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत
Dec 15 2021
ग्वालियर। 4 दिसंबर को माधवगंज थाना स्थित ठाकुर नर्सिंग होम में प्रसूता के बच्ची के जन्म देने के बाद नर्स द्वारा गलत इंजेशन देने पर उसकी मौत हो गई थी। इस मामलें में दस दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों को माधवगंज पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुहैया नहीं करा सकी है। इससे साफ प्रतीत होता है कि अस्पताल प्रबंधन को बचाया जा रहा है। रिपोर्ट के लिए परिजन कई बार इस प्रकरण के विवेचक से बोल चुके हैं, लेकिन विवेचक का रवैया सही नहीं है। इससे परेशान होकर मृतका के परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी है।
विपिन जैन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि माधवगंज पुलिस लापरवाही दिखा रही है। दर्ज शिकायत में विवेचक यादव को जांच से हटाने की मांग की गई है। बता दें कि घटना वाले दिन पिंकी को उसका पति सोनू जैन ठाकुर अस्पताल में गोरमी से लेकर आए और भर्ती कराया था। एक बच्ची को जन्म देने के बाद नर्स ने महिला को एक इंजेशन लगाया। इसके ठीक 10 मिनट के बाद पिंकी की मौत हो गई थी। इसके बाद यहां हंगामा भी बरपा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









