टीकाकरण का महाअभियान शुरू, केन्द्रों पर पहुंचे लोग

Dec 15 2021

ग्वालियर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से शासन का प्रयास है कि हर किसी जिले के हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लग जाए, इसी की वजह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरूवार से दो दिवसीय टीकाकरण का महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। महाअभियान के तहत सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम को 7 बजे तक वैसीन लगाया जाएगा। अभियान के जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि महाअभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन की अधिकारी भी लगे हुए हैं केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं की गई है, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति बिना टीकाकरण के नहीं लौटे। डॉक्टर गुप्ता के महाअभियान 440 केन्द्रों 1,30,355 लोगों को टीका लगाने की प्लानिंग की गई है।
लग चुके हैं 27 लाख से अधिक डोज
कोरोना के टीकाकरण में अब तक की बात की जाए तो जिले में कुल 1628694 लोगों का टीकाकरण होना है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक 25,22055 डोज लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15,29,353 लोगों को पहला डोज लग चुका हैं और 11,92,702 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। यानि कि अभी 336651 लोगों का टीकाकरण होना बाकी हैं। इसमें से 258971 लोग ऐसे हैं जिनकी वैसीनेशन की समय सीमा पूरी हो चुकी है लेकिन उन्होंने टीका नहीं लगवाया है।