वृद्ध आश्रम में बजेगी शहनाई, मेरठ से आएगी बारात आश्रम में पली बढ़ी काजल की शादी 19 को
Dec 15 2021
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में 19 दिसंबर को आश्रम में पली बड़ी हुई बेटी काजल का विवाह होने जा रहा है। काजल की बारात मेरठ से आएगी। बतां दे कि करीब 17 साल पहले 4 साल की उम्र में काजल और उसकी तीन बहनों को उनके मां-बाप आश्रम में छोड़ गए थे। आश्रम की मदद द्वारा उसकी देखरेख की गई। उसने प्राइमरी और मिडिल स्कूल की पढ़ाई सरकारी स्कूल में की उसके बाद गजराजा स्कूल में इंटर तक परीक्षा दी। उसके बाद के आरजी कॉलेज में बीए और पीजीडीसीए किया।
22 वर्षीय काजल की पढ़ाई का खर्चा आश्रम ही वहन कर रहा है इससे पहले भी काजल की बड़ी बहन चांदनी की शादी भी आश्रम द्वारा की गई थी उसने भी केआरजी कॉलेज से बीकॉम किया था। आज वह दिल्ली में रहकर अपना ढंग से जीवन यापन कर रही है क्योंकि आश्रम मैं अब वृद्ध आश्रम हो गया है इस वजह से बच्ची को आश्रम में किराए पर मकान दिलवा दिया है किराए के कमरे में रहकर ही वह अपनी पढ़ाई कर रही है। उसके मां बाप ना होते हुए वह बिल्कुल अनाथ नहीं है आश्रमवासी ही उसके गार्जियन हैं रखवाले हैं उसकी बहुत ज्यादा इच्छा थी कि हमारी शादी जहां हमारा पूरा जीवन बीता है वहीं से हो आश्रम में शादी की तैयारी चल रही है। अभी पूरे आश्रम में पुताई रंगाई का काम चल रहा है। बड़े धूमधाम से काजल की शादी आश्रम प्रबंधन और जन सहयोग द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में माता की चौकी,16 को साईं भजन,17 को काजल मेहंदी एवं महिला संगीत, 18 को मंडप एवं संगीत, 19 तारीख को बैंड बाजों के साथ बरात का आगमन होगा बरात के आगमन सभी तैयारियों की जा रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









