अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के प्रयासों से पति-पत्नी में हुई सुलह

Dec 15 2021

ग्वालियर। शहर के जीवाजीगंज लश्कर ग्वालियर में निवासरत एक महिला की आपबीती सुनकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कानून सेवा अधिकारी अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने ऊर्जा डेस्क की सहायता से उसके पति के साथ राजीनामा कर सुलह करवा दी। बता दें की शिल्पा सामाजिक संस्था गौरवशाली की संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।
जानकारी के अनुसार अपने पति से परेशान होकर उक्त महिला ने कानून सेवा अधिकारी से संपर्क साधा। जब उस महिला ने अपनी पीड़ा अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के समक्ष व्यक्त की, तो डोगरा ने उसे नि:शुल्क कानूनी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया और जनकगंज थाने के लिए एक लिखित में आवेदन तैयार दिया। उक्त महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया जिस पर उसके पति से संबंधित विवेचक अधिकारी ने संपर्क साधा किंतु मामला जैसा था वैसा ही रहा। एक फिर उक्त महिला ने डोगरा से संपर्क साधा तब वे उक्त महिला को लेकर थाने पहुंच कर दोनों पति-पत्नी को बैठा कर महिला ऊर्जा डेस्क की सहायता लेकर इन दोनों पति-पत्नी के बीच में राजीनामा कराते हुए सुलह करवा दी। पत्नी अपने पति के साथ सकुशल अपने घर पहुंची। अधिवक्ता शिल्पा डोगरा द्वारा ऐसे कई महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता देकर कई महिलाओं की मदद कर चुकी हैं।