सलाहकार समिति ने की स्मार्ट सिटी के कार्यो की सराहना

Dec 15 2021

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सलाहकार समिति के सदस्यों नें स्मार्ट सिटी के तहत शहर विकास के लिये क्रियांवित विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया और स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो को शहर के लिये महत्वपूर्ण बताया। वहीं जनजागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से स्मार्ट शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में आम लोगो की सहभागिता को बढाने का सुझाव दिया।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई विकास कार्य प्रगतिरत है वही कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है इन्ही सब को जानने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी की सलाहकार समिति के सदस्यो नें शहर भ्रमण कर निरिक्षण किया और इन विकास कायऱ्ो के बारे मे विस्तार से जाना। निरिक्षण के दौरान सलाहकार समिती के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, राजेन्द्र सेठ, रमेश पठारिया, सत्यप्रकाश शर्मा सहीत स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सलाहकार समिति के सदस्यो नें महाराज बाडा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यो का विस्तार से मुआयना किया और जरुरी सुझाव दिये। सदस्यो नें सर्वप्रथम महाराज बाड़ा स्थित डिजीटल म्यूजियम का मुआयना किया और म्यूजियम के तहत बनी विभिन्न गैलरियो का अवलोकन किया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें खुद यूजियम की विभिन्न गैलरियों के बारे में विस्तार से सलाहकार समिती के सदस्यों से जानकारी साझा की।
अंत मे सलाहकार समिति ने महाराज बाड़ा पर स्मार्ट सिटी द्वारा पुनर्स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी मुआयना किया गया और लाइब्रेरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ली गई। सदस्यों ने इस मौके पर लाइब्रेरी में रखी संविधान की मूल प्रति का भी मुआयना किया और स्मार्ट सिटी द्वारा किये गए कार्य की सराहना की। सलाकार समिति सदस्यों ने महाराज बाड़ा पर ऐतिहासिक इमारतों पर की गई फसाड लाइट को देखा।