शीतलहर कर रही परेशान, सुबह नौ बजे के बाद निकला सूरज

Dec 14 2021

ग्वालियर। मंगलवार की सुबह धुंध गहरा गई। धुंध गहराई तो सूरज ने नौ बजे के बाद दर्शन दिए।, लेकिन सर्दीली हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग छतों पर शॉल ओढ़कर बैठे दिखाई दिए। कल रात से ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया है। सुबह से ही सड़कों पर लोगों ने फिर से अलाव जलाए।
सुबह धुंध छाई रही और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर में कलेक्ट्रेट, नगर निगम, एसपी कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों में बाबू और फरियादी धूप सेंकते नजर आए तो पार्क और स्मारकों में भी पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। अगले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं।