क्रिसमस से लेकर नये साल तक रंग बिरंगी रोशनी से जगमागायेगा लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम

Dec 14 2021

ग्वालियर। शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम में क्रिसमस से लेकर नया साल तक सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में दूधिया रोशनी एवम रंग बिरंगी रोशनी और अन्य प्रकार की लाईटों से रोशनी की जायेगी। सम्पूर्ण मुक्तिधाम रोशनी से जगमागायेगा। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए चरण सेवक संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल एवम दीपक जायसवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी संस्था द्वारा सम्पूर्ण मृत आत्माओं शन्ति के लिए लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में राम धुन का एवम सुन्दर कांड का पाठ का आयोजन आयोजित किया जाएगा। संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन को संस्था द्वारा विगत 12 साल से लगातार इस दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आयोजन आयोजित किया जाता है। इस आयोजन को बड़े दिन क्रिसमस से लेकर नवबर्ष तक सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को दूधिया रोशनी एवम रंग बिरंगी रोशनी से जगमागायेगा।