गोपाल किरन संस्था ने गरीब बच्चों को गर्म कपड़े, ड्रेस, व जुते,चप्पल पहनवाये

Dec 14 2021

ग्वालियर। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने वंचित गरीब श्रमिक परिवारो व कूड़ा बीनने वाले बच्चों की बस्ती में गर्म कपड़े, ड्रेस, सूट, आदि संस्था की मुख्य संरक्षक श्रीमति संगीता शाक्य, श्रीप्रकाश सिंह, जहांआरा, डॉ. पुरषोत्तम अर्गलके मार्गदर्शन में न्यू मोहन नगर थाटीपुर में वितरित किये गये, ओर जूते-चप्पल बच्चों को शोरुम पर लाकर बच्चों की पसंद के अनुसार क्रय कर दिये। 
श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने कहा है कि वह इसी तरह सहयोग करते रहेंगे बच्चों के लिए। साथ ही आग्रह किया कि पे बैक टू सोसायटी और फैमिली आपको सशक्त करने के लिऐ बहुत महत्वपूर्ण हैं। आपके रोज सिर्फ 5रू, 5मिनट, पांच लोगों से भेंट बहुत लोगों को अशिक्षा, बीमारी, अपराध, आत्महत्या, अंधविश्वास से बचा सकते हैं। जब भी कोई अत्याचार, बीमारी, शिक्षण संस्था, रोजगार सृजन में सहायता, फीस का, विहार का मैसेज मिले कम से कम 5/-रु या 50/-रु या 100रु भेजिये आपका ज्यादा कुछ नही जायेगा। पर एक सशक्त समाज बनाने में आपकी अहम भूमिका होगी। आज एक क्षण में आप 5रू भेज सकते हैं, एक क्षण में किसी से भी बात कर सकते हैं, मोटीवेट कर सकते हैं। सहायता की कल्चर अपनाइये अंधविश्वास पर खर्च करने की जगह पे बैक टू सोसायटी और फैमिली पर खर्च करें।
जहांआरा ने कहा है अगर कोई कम आयु के लड़के व लड़कियाँ बाजार या सड़क पर भीख मांगते हुए नजर आए या आपसे कहे कि मुझे इस वस्तु की जरूरत हे तो उसे रूपये व पैसे न देकर उसको खाना खिलाये या कपड़े या फिर जूते-चपल, गर्म कपड़े, किताब, कॉपी उन गरीब वंचित परिवार वालो को देकर मदद करें। इंसान की असली इबादत यही है आप मानव की मदद करें,आपकी हर मुश्किलों मैं कोई न कोई शक्ति आपको बचाती रहेगी। जिस पर आप विश्ववास करते है। आपके पास बच्चों के लिए कपड़े हो जो बाटने जा सकते है आपके पास यदि है तो हमे पहुँचा दे और यदि साथ चलकर सहयोग करना चाहते है। या नए वस्त्र या कम्बल बंटवाने में सहयोग करना चाहते है तो आप मुझे व्हाट्सएप या कॉल करे।