भाजपा पार्षदों से बोले सिंधिया शहर से अतिक्रमण हटाओ सफाई में अव्वल बनाओ

Dec 14 2021

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार सुबह अपने कार्यालय में सभी भाजपा पार्षदों को बुलाकर विस्तृत चर्चा की। श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर शहर में सड़कों पर फैले अतिक्रमण ने सुंदरता को बिगाड़कर रख दिया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ सफाई अभियान में भी सभी पार्षदों को विशेष मेहनत करनी होगी। वे स्वयं हर वार्ड में उनके साथ अभियान में रहेंगे।।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में 12 सौ करोड़ की योजना लाया हूं। जिसमें ग्वालियर एयरपोर्ट की एवं चंबल से ग्वालियर तक के पानी की व्यवस्था की एवं बाड़ा पर लोग पैदल मॉर्निंग वॉक करें एवं उसकी सुंदरता एवं ग्वालियर को स्वस्थ एवं साफ बनाने की बात कही।।
ग्वालियर को अतिक्रमण से मुक्त कराना है। ताकि ग्वालियर नंबर बनेगा और आप सभी पार्षद मिलकर अपने वार्ड को शहर को साफ सुथरा बनाएंगे जिसमें मैं भी हर वार्ड में एक-दो घंटे आपके साथ सफाई अभियान में दूंगा। आगामी 17 तारीख को मैं फिर आ रहा हूं आप सभी पार्षदों को मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों साथ कलेक्ट्रेट में बैठक भी करेंगे।