पत्रकार बबलेश शर्मा की पत्नी का निधन

Dec 13 2021

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार बबलेश शर्मा की धर्मपत्नी सुशीला शर्मा का रविवार की रात निधन हो गया। सुशीला शर्मा लंबे समय से कैंसर से पीडि़त थीं और उनका लगातार इलाज चल रहा था। उनके दो पुत्र अमन शर्मा और ऋषभ शर्मा हैं। अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 10 बजे उनके गृहनगर पिछोर डबरा में किया गया।