एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब ग्वालियर में, मिलेगा 33 वर्षों के कोटा कोचिंग के अनुभव का लाभ
Dec 12 2021
ग्वालियर। मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, कक्षा 6 से 12वीं तक के बोर्ड परीक्षा तथा एनटीएसई एवं ओलंपियाड्स आदि की तैयारियों के क्षेत्र में देशभर में विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब ग्वालियर में भी ऑफलाइन क्लासेज के माध्यम से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करेगा। इसकी घोषणा रविवार को होटल द क्लार्क इन में विधिवत पूजन व रिबन काटकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी एवं एमपी हेड कपिल बिरथरे ने की। यहां देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और जेईई एडवांस्ड व जेईई-मेन की तैयारियों के लिए ऑफलाइन बैच दिसंबर अंत तक शुरू होंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि ग्वालियर स्टूडेंट्स जेईई, नीट, ओलम्पियाड, केवीपीवाय और एनटीएसई सहित अन्य परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के स्टूडेंट्स को बेहतर गाइडेंस की जरूरत है, इससे वे और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ग्वालियर के स्टूडेंट्स के कॅरियर निर्माण को देखते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा अब मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन के बाद ग्वालियर में ऑफलाइन क्लासेज शुरू की जा रही है। एलन द्वारा आईआईटी-जेईई और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट के साथ यहां ओलम्पियाड और कक्षा 6 से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी। ग्वालियर में स्टडी सेंटर सिटी सेंटर में होगा, जहां कक्षाएं संचालित की जाएंगी, प्रारंभिक रूप से एलन का एडमिशन ऑफिस अलखनंदा टॉवर सिटी सेंटर में होगा। मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए बैच दिसंबर माह के अंत में ही शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में जिन स्टूडेंट्स की काउंसलिंग क्लीयर नहीं हुई, उन्हें अचीवर प्लस बैच की सुविधा दी जाएगी।
एलन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी ने कहा कि साइंस में रूचि लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एलन का ग्वालियर में आना वरदान साबित होगा। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गवालियर के विद्यार्थियों को कोटा जाना पड़ता था लेकिन अब ग्वालियर में ही कोटा कोचिंग का लाभ मिल सकेगा। कोटा कोचिंग और एलन के ग्वालियर में आने से स्टूडेंट्स के साथ पेरेंट्स में भी उत्साह है।
विपिन योगी ने बताया कि ग्वालियर में एलन की शुरुआत केयर फर्स्ट की तर्ज पर होगी। लॉकडाउन के दौरान कोटा से जिस जिम्मेदारी के साथ एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा 50 हजार स्टूडेंट्स को स्वस्थ, सकुशल व सुरक्षित घर पहुंचाया गया और कोविड गाइड लाइन की पालना कर क्लासेज संचालित की जा रही है। ग्वालियर में भी कोविड गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित की जाएगी। स्टूडेंट्स की केयर को प्राथमिकता दी जाएगी। एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के निर्देशन में ही स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी, इनकी उपलब्धता कोविड गाइड लाइन के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।
दिसंबर अंत से बैच प्रारंभ
एम पी हेड कपिल बिरथरे ने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर में दिसंबर अंत से सत्र 2021-2022 और 2022-23 दोनों के बैच प्रारंभ हो जाएंगे। यहां दिसंबर में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को स्पेशल फीस बेनेफिट दिया जाएगा। इसके अलावा एलन स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (एसेट) भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें परफॉर्मेन्स के आधार पर स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को दोहरा लाभ प्राप्त होगा और प्रतिभावान स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिना किसी आर्थिक भार के मिल सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









