'2 मिनिट राष्ट्र के नामÓ को 40 माह पूर्ण होने पर किया मिष्ठान वितरण व सम्मान

Dec 12 2021

ग्वालियर। आज भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के लिये गौरान्वित पल है, कि आज दो मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान को पूरे 40 माह हो गये है। इस उपलक्ष्य में समर्पण शाखा की और से प्रांतीय संस्कार प्रमुख सजंय धवन, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, डॉ राकेश खरे, सजंय अग्रवाल के द्वारा राष्ट्रगान परिवार के सदस्यो का समान किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर समर्पण शाखा की तरफ से महाराज बाड़े पर मिष्ठान का वितरण भी किया गया। 2018 से शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर शुरुआत करने के साथ ही सिलसिला आज तक अनवरत जारी है। इसमे समर्पण शाखा के सभी सदस्यों का अतुलनीय योगदान तो है ही साथ में शासन, प्रशासन, नगर निगम, पुलिस बल, सैनिक बल, स्वाथ्य कर्मचारियों, मीडिया साथियो, सफाईकर्मियों के अमूल्य योगदान के कारण ही 40 माह तक आयोजन सभव हो सका है।